मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा से 35वीं किस्त जारी कर दी गई है। सबसे बड़ी “Power Update” यह है कि अब बहनों को ₹1250 के स्थान पर ₹1500 प्रति माह मिलना शुरू हो गए हैं।
पात्रता और नवीन पंजीकरण 2026 (Who is Eligible?)
✅ आयु सीमा: महिला की आयु 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
✅ आय सीमा: परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो।
✅ सरकारी सेवा: परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी (Contractual/Permanent) में न हो।
✅ नया अपडेट: जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि है, वे अब प्राथमिकता पर हैं।
✅ Eligibility Criteria पात्रता मापदंड
- स्थाई निवासी: आवेदिका अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। इसके प्रमाण के रूप में ‘मूल निवासी प्रमाण पत्र’ या ‘समग्र आईडी’ जिसमें एमपी का पता हो, आवश्यक है।
- वैवाहिक स्थिति: योजना का लाभ केवल विवाहित महिलाओं को मिलता है। इसमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता (पति द्वारा छोड़ी गई) महिलाएं भी शामिल हैं।
- आयु सीमा (Age Limit): Ladli Behna Yojana 2026 के तहत आयु की गणना अब 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। आवेदिका की आयु 21 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। (नोट: पहले यह 23 वर्ष थी, जिसे अब घटाकर 21 कर दिया गया है)।
- पारिवारिक आय: महिला के पूरे परिवार (पति, पत्नी और बच्चे) की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Exclusion Criteria बहिष्करण की शर्त
- अगर परिवार का कोई भी सदस्य Income Tax भरता है।
- परिवार का कोई सदस्य नियमित/स्थाई रूप से सरकारी विभाग में कार्यरत हो।
- यदि महिला स्वयं किसी अन्य सरकारी योजना से ₹1250 या उससे अधिक की मासिक पेंशन प्राप्त कर रही है।
- परिवार के पास कोई भी चार पहिया वाहन (जैसे कार या जीप) हो।
- परिवार के पास कुल मिलाकर 5 एकड़ से अधिक ज़मीन नहीं होना चाहिए।
📝 नई रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
स्टेप 1: कैंप और ग्राम पंचायत संपर्क
नए फॉर्म भरने के लिए सरकार द्वारा आपके गांव की ग्राम पंचायत या शहर के वार्ड कार्यालय में विशेष कैंप लगाए जाते हैं। आप अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
स्टेप 2: दस्तावेजों का सत्यापन
फॉर्म भरने से पहले आपका ‘समग्र e-KYC’ पूर्ण होना चाहिए। कैंप में मौजूद अधिकारी आपके आधार कार्ड और समग्र आईडी का मिलान करेंगे।
स्टेप 3: लाइव फोटो और बायोमेट्रिक
ऑनलाइन आवेदन के समय महिला की ‘लाइव फोटो’ पोर्टल पर कैप्चर की जाती है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि लाभार्थी स्वयं मौजूद है और कोई फर्जीवाड़ा नहीं हो रहा है।
स्टेप 4: पावती (Acknowledgement) प्राप्त करना
फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक ऑनलाइन पावती (Receipt) दी जाएगी। इस पर आपका आवेदन क्रमांक लिखा होता है, जिससे आप भविष्य में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
❌ ये काम करना ज़रूरी है क़िस्त चालू रखने की लिए
- Duplicate Information: गलत जानकारी देने पर सिर्फ नाम नहीं कटेगा बल्कि पिछली किस्तों का पैसे भी वसूला जायेगा।
- Incomplete e-KYC: अगर आपका आधार और समग्र आईडी लिंक नहीं हैं, तो आपका नाम अयोग्य लोगों की सूची में शामिल हो जायेगा।
- DBT Status Off: अगर आपके बैंक खाते में Direct Benefit Transfer एक्टिव नहीं है, तो सर्कार के ज़रिये भेजे गए पैसे वापस लोट जायेगे।
📝 स्टेप बय स्टेप तरीके से स्टेटस चैक करे
- आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएँ।
- Application Status पर क्लिक करें।
- अपनी Samagra ID दर्ज करें और कैप्चा भरें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करते ही आपकी पूरी “Payment History” खुल जाएगी।
❓ पूछे जाने वाले सवालात
प्रश्न 1: क्या अविवाहित बेटियाँ भी 2026 में फॉर्म भर सकती हैं?
उत्तर: फिलहाल शासन के नियमों के अनुसार केवल विवाहित, विधवा, और तलाकशुदा महिलाएँ ही पात्र हैं। अविवाहित बेटियों के लिए अलग से योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।
प्रश्न 2: 36वीं किस्त (May 2026) कब आएगी?
उत्तर: सामान्यतः किस्त 10 तारीख को आती है, लेकिन यदि कोई त्यौहार या सरकारी कार्यक्रम हो, तो मुख्यमंत्री इसे 1 से 10 तारीख के बीच कभी भी जारी कर सकते हैं।




















