आज के दौर में बिजली के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक आम परिवार के लिए हर महीने भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए भारत सरकार ने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत की है।
मुख्य उद्देश्य और विशेषताएं
- बिजली बिलों में कटौती: उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल को ज़ीरो या न्यूनतम स्तर पर लाना।
- ऊर्जा आत्मनिर्भरता: भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और कोयले पर निर्भरता कम करना।
- इनकम का सोर्स: अगर सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन खपत से अधिक होता है, तो अतिरिक्त बिजली को बेचकर परिवार अतिरिक्त इनकम भी कर सकते हैं।
- रोजगार के अवसर: सोलर पैनल के निर्माण, स्थापना और रखरखाव के क्षेत्र में लाखों युवाओं को रोजगार मिलना।
मिलने वाली सब्सिडी को टेबल के ज़रिये समझे
| सोलर सिस्टम की क्षमता (Capacity) | सब्सिडी की राशि (Subsidy Amount) | उपयुक्तता (Suitability) |
|---|---|---|
| 1 किलोवाट (1 kW) | ₹30,000 | छोटे परिवार (1-2 सदस्य) |
| 2 किलोवाट (2 kW) | ₹60,000 | मध्यम परिवार (3-4 सदस्य) |
| 3 किलोवाट या अधिक | ₹78,000 (अधिकतम) | बड़े परिवार (5+ सदस्य) |
नोट: 3 किलोवाट से अधिक का सिस्टम लगवाने पर भी अधिकतम सब्सिडी ₹78,000 ही देय होगी।
यह भी पढ़े: PM किसान सम्मान निधि: 17वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार खत्म? जानें पूरी सच्चाई
✅ Eligibility Criteria / पात्रता मापदंड
- ✅ आवेदक अनिवार्य रूप से भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- ✅ आवेदक के पास स्वयं का पक्का मकान होना चाहिए जिसकी छत सोलर पैनल लगवाने के लिए उपयुक्त हो।
- ✅ आवेदक का अपना वैध बिजली कनेक्शन (Consumer Number) होना चाहिए।
- ✅ परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत या आयकर दाता (Income Tax Payer) नहीं होना चाहिए (यह शर्त कुछ विशेष श्रेणियों के लिए है)।
📝 एप्लीकेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 🟢 आधार कार्ड: आवेदक की पहचान के सत्यापन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज।
- 🟢 निवास प्रमाण पत्र: आपके पते की पुष्टि के लिए (इसके लिए आप वोटर आईडी, राशन कार्ड या अन्य सरकारी निवास प्रमाण का उपयोग कर सकते हैं)।
- 🟢 बिजली का बिल: नई बिजली बिल की प्रति, जिससे आपका Consumer Account Number प्राप्त किया जा सके।
- 🟢 बैंक पासबुक: सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। ध्यान रहे कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना ज़रूरी है।
- 🟢 पासपोर्ट साइज फोटो: आवेदन फॉर्म को पूरा करने के लिए आपकी फोटो।
- 🟢 मोबाइल नंबर: पंजीकरण के दौरान ओटीपी (OTP) और योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स प्राप्त करने के लिए।
सुझाव: आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास इन सभी दस्तावेजों की साफ स्कैन की हुई कॉपी या फोटो उपलब्ध है, ताकि ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कोई असुविधा न हो।
📝 एप्लीकेशन भरने का स्टेप बय स्टेप तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘Apply for Rooftop Solar’ के विकल्प पर क्लिक करें। अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) और उपभोक्ता संख्या (Consumer Number) दर्ज करें।
स्टेप 2: अपना चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
स्टेप 3: लॉगिन करने के बाद, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, छत का क्षेत्रफल (Area) और सोलर पैनल की क्षमता (kW) जैसी जानकारी भरें। आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें।
स्टेप 4: आपके द्वारा आवेदन जमा करने के बाद, स्थानीय बिजली विभाग (DISCOM) आपके घर की छत का मुआयना करेगा। यदि सब कुछ सही पाया जाता है, तो वे आपको सोलर पैनल लगवाने की मंजूरी देंगे।
स्टेप 5: मंजूरी मिलने के बाद, आपको सरकार द्वारा पंजीकृत वेंडरों (Registered Vendors) से ही सोलर सिस्टम लगवाना होगा। ध्यान रहे, प्राइवेट या गैर-पंजीकृत वेंडर से लगवाने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
स्टेप 6: सिस्टम लगने के बाद, नेट मीटर (Net Meter) लगाया जाएगा। इसके बाद आपको पोर्टल पर ‘Installation Certificate’ अपलोड करना होगा। सत्यापन के बाद 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
लोगो के मन में आने वाले सवालो के जवाब
प्रश्न 1: क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है?
उत्तर: जी हां, ये योजना पुरे भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
प्रश्न 2: 1 किलोवाट सोलर पैनल के लिए कितनी जगह चाहिए?
उत्तर: 1 किलोवाट के लिए लगभग 100 sq. ft. जगह की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 3: क्या सोलर पैनल खराब होने पर सरकार जिम्मेदारी लेगी?
उत्तर: सोलर पैनल पर आमतौर पर 25 साल की वारंटी मिलती है। अगर वेंडर द्वारा लगाए गए पैनल में खराबी आती है, तो आप वेंडर या मैन्युफैक्चरर से संपर्क कर सकते हैं।




















